कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा को दरोगा के बेटे ने हथियार दिखाकर ले जाने का आरोप, भाई भी हिरासत में

भागलपुर जिले के सुलतानगंज के स्टेशन रोड में बुधवार दोपहर 10वीं कक्षा की छात्रा को हथियार का भय दिखाकर बाइक से जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले दरोगा के बेटे कमलेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कोचिंग जाने के दौरान छात्रा को हथियार दिखाकर बाइक पर बैठाया गया और कटहरा की ओर ले जाया गया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत व्यवहार करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह मुरारका कॉलेज के समीप रेलवे फाटक के पास मिली। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Sponsored Advertisement

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच आरोपी छात्रा को उसके घर से करीब 200 मीटर पहले छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपी के बड़े भाई दुर्गेश ने छत से हथियार दिखाकर लोगों को धमकी दी।

सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के पिता उदय यादव समस्तीपुर में दरोगा के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से कटहरा के रहने वाले हैं और कुछ वर्ष पहले सुलतानगंज में मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगे थे।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं लॉ एंड ऑर्डर सदर डीएसपी नवनीत कुमार ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आरोपी कमलेश और उसके भाई के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। बताया गया है कि करीब दो वर्ष पहले कमलेश पर भी हमला हुआ था, जबकि दुर्गेश के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बोले- दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार साथ

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को जहानाबाद के इमलिया चक पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों…

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *