बेतिया में बड़ा हादसा: टेंपो को बचाने में पोखर में पलटी यात्री बस, 20 यात्री सुरक्षित

बेतिया: बिहार के बेतिया में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बेतिया से मैनाटाड़ जा रही एक यात्री बस पूर्वी पकुहवा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोखर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी यात्री की जान नहीं गई और करीब 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि यात्री बस बेतिया से मैनाटाड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान पूर्वी पकुहवा के पास सड़क के मोड़ पर अचानक सामने से एक टेंपो आ गया। टेंपो को बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क किनारे स्थित पोखर में जा गिरी और पलट गई।

Sponsored Advertisement

बस के पोखर में गिरते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे की आवाज और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पोखर में उतरकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना के बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। सीओ सुमंत कुमार, मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बबलू कुमार और पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि बस में करीब 20 यात्री सवार थे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Posts

दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बोले- दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार साथ

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को जहानाबाद के इमलिया चक पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों…

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *