फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित दंपति के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई

धनबाद: फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लेने और बाद में आवास उपलब्ध नहीं कराने के आरोप में धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धनसार थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नामजद आरोपित दंपति के रेजिडेंशियल अपार्टमेंट स्थित आवास पर इश्तिहार चस्पा किया है। पुलिस की यह कार्रवाई धनसार थाना कांड संख्या 159/23, 160/23 और 50/25 के तहत की गई है।

 

Sponsored Advertisement

बुधवार को धनसार थाना पुलिस की टीम आरोपित दंपति के आवास पर पहुंची और न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तिहार चस्पा किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि दोनों अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

धनसार थाना के एसआई कृष्णा चौधरी के अनुसार, इन तीनों मामलों में विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी नामजद अभियुक्त हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराने का भरोसा देकर उनसे बड़ी रकम ली, लेकिन रुपये लेने के बाद आवास उपलब्ध नहीं कराया गया।

 

फ्लैट नहीं मिलने पर पीड़ितों ने धनसार थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ इश्तिहार जारी किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उनके आवास पर इसे चस्पा किया।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपित दंपति के खिलाफ बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। उक्त मामले में न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

 

धनसार थाना पुलिस ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए इश्तिहार चस्पा किया गया है। अब निर्धारित अवधि में अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित होते हैं या नहीं, इस पर आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी।

 

संवाददाता — राजेश कुमार

Related Posts

नाला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा को लेकर बनी रणनीति

जामताड़ा। नाला थाना परिसर में रविवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ किशोर तिर्की ने की। इसमें नाला क्षेत्र…

बाबा कारू मंदिर विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, पिता-पुत्र घायल; इलाके में तनाव

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध संत बाबा कारू खिरहर स्थान मंदिर परिसर में रविवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *