चीरा चास में पुराने विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लाठी से वार; एक व्यक्ति गंभीर घायल

बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में गौतम झा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल का इलाज बोकारो सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

घटना चीरा चास थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेज-2 की बताई जा रही है। घायल गौतम झा ने आरोप लगाया है कि विशाल सिंह और उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। गौतम झा के मुताबिक, हमला पुराने शादी-विवाह से जुड़े विवाद को लेकर किया गया। पीड़ित का आरोप है कि यह हमला पहले से सुनियोजित था।

 

गौतम झा ने बताया कि आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला किया। उनके मुताबिक, हमलावरों के पास चाकू भी था। मारपीट के दौरान उनके सिर पर जोरदार वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया। घटना के बाद घायल गौतम झा को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

घायल ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित सजा दिलाने की गुहार लगाई है।

 

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मारपीट के कारणों, आरोपों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

नवगछिया में 93.25 ग्राम स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार, 15 लाख रुपये कीमत का दावा

नवगछिया, 4 अक्टूबर। नवगछिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेतरी जीरोमाइल के समीप कार्रवाई करते हुए 93.25 ग्राम स्मैक बरामद करने का…

जितिया पर गांव गया परिवार, पीछे से बंद घर में चोरी; 10 लाख के जेवर और एक लाख नकद ले गए चोर

जहानाबाद। शहर के देवरिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी जितिया पर्व के मौके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *