बोकारो में चोरी की वारदातों का खुलासा: छह आरोपी गिरफ्तार, 7 मोबाइल और सोने जैसे कंगन बरामद

बोकारो के चास थाना क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने जैसे कंगन, मोबाइल फोन समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए गए हैं।

दरअसल, चास थाना क्षेत्र में 22 जुलाई, 14 अगस्त और 15 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने घरों की खिड़की तोड़कर जेवरात, नगद रुपये और मोबाइल फोन की चोरी की थी। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। मामले को लेकर चास थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Sponsored Advertisement

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सदर चास के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, मोबाइल से जुड़े इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने इनके पास से 7 पीस सोने जैसे कंगन, करीब 3.50 ग्राम सोने जैसा धातु का टुकड़ा, एक लोहे का चापड़, एक छोटा तौलने का मशीन, 7 मोबाइल फोन और 60 रुपये के नोट बरामद किए हैं।

फिलहाल पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का कनेक्शन चोरी की अन्य घटनाओं से तो नहीं है और गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।

संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

बाबा कारू मंदिर विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, पिता-पुत्र घायल; इलाके में तनाव

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध संत बाबा कारू खिरहर स्थान मंदिर परिसर में रविवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी…

नवगछिया में 93.25 ग्राम स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार, 15 लाख रुपये कीमत का दावा

नवगछिया, 4 अक्टूबर। नवगछिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेतरी जीरोमाइल के समीप कार्रवाई करते हुए 93.25 ग्राम स्मैक बरामद करने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *