भागलपुर में लगा भव्य सोलर-सह-लोन मेला, 111 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण; 5 लोन हुए स्वीकृत

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भागलपुर टाउन हॉल में एक दिवसीय भव्य सोलर-सह-लोन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य आम लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे की जानकारी देना और उन्हें अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और बिजली उपभोक्ता शामिल हुए।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, भागलपुर विधानसभा के विधायक रोहित पांडेय सहित अन्य वरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया।

 

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण के लिए बेहतर होने के साथ-साथ आम लोगों के बिजली खर्च को कम करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की अपील की।

 

मेले में विभागीय अभियंताओं ने लोगों की तकनीकी शंकाओं का समाधान किया और सोलर पैनल लगाने से लेकर आवेदन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। सौर ऊर्जा के माध्यम से शून्य बिजली बिल प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

 

मेले के दौरान कुल 111 उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल लगाने के लिए पंजीकरण कराया। वहीं 5 उपभोक्ताओं के लोन की तत्काल स्वीकृति दी गई। पहले से स्वीकृत 5 लोन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान कर संबंधित खातों में राशि उपलब्ध कराई गई।

 

अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से ₹78,000 और राज्य सरकार की ओर से ₹20,000 की सब्सिडी दी जा रही है। यानी पात्र उपभोक्ताओं को कुल ₹98,000 तक की सब्सिडी का लाभ मिल सकता है।

 

मेले में विभिन्न बैंकों, सोलर कंपनियों और विभागीय प्रतिनिधियों ने स्टॉल लगाए। यहां नागरिकों को सोलर पैनल की तकनीकी जानकारी और आसान लोन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। मेले में हजारों लोगों ने भाग लिया और योजना का लाभ उठाकर अपने घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का संकल्प लिया।

 

Related Posts

शाहकुंड में दुकान से 1.575 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

भागलपुर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान के तहत शाहकुंड थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

एक कट्ठा जमीन के विवाद में चाचा पर हसुआ से हमला, तीन उंगलियां कटीं; आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर/नाथनगर: नाथनगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नंबर-4 स्थित सुजापुर में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कट्ठा जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *