विकसित भागलपुर’ संकल्प के साथ पहुंचे ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल बुधवार को ‘विकसित भागलपुर संकल्प सह संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे। भागलपुर स्थित जदयू कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने तिलकामांझी चौक पहुंचकर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

Sponsored Advertisement

इसके बाद ऊर्जा मंत्री एक निजी होटल में आयोजित ‘विकसित भागलपुर संकल्प सह संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई।

 

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भागलपुर को विकसित बनाने की दिशा में लोगों से सीधा संवाद करना है। उन्होंने कहा कि भागलपुर किस तरह विकास के पथ पर आगे बढ़े और यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं कैसे उपलब्ध कराई जाएं, इसी उद्देश्य को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद होने से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलेगी। सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि मिलकर भागलपुर के विकास को गति देने के लिए काम करेंगे।

 

मंत्री ने कहा कि विकसित भागलपुर के निर्माण के लिए केवल सरकार की पहल पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं और सुझावों को समझकर विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी भागलपुर के विकास को लेकर अपनी बात रखी। सभी ने मिलकर भागलपुर को बेहतर और विकसित शहर बनाने का संकल्प लिया।

 

 

Related Posts

ईशाकचक में खंडहरनुमा मकान से 29.15 ग्राम स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार

  भागलपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईशाकचक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भीखनपुर गुमटी नंबर एक के समीप…

शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख; ढाई लाख का नुकसान

भागलपुर: औद्योगिक प्रक्षेत्र  थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-04 के जियाउद्दीनपुर चौका में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में अरविंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *