मधुसूदनपुर में ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 8.44 ग्राम नशीला पदार्थ और नकदी बरामद

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंसर गांव में छापेमारी कर 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ मोबाइल फोन, नकदी और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

 

Sponsored Advertisement

भागलपुर सिटी एसपी अतुलेश झा के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंसर गांव में बादल यादव के बगीचे में बनी एक झोपड़ी से अवैध मादक पदार्थों का संग्रह और खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद मधुसूदनपुर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर छापेमारी की।

 

पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद संदिग्धों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से बादल यादव समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा छह मोबाइल फोन, 8,330 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की हैं।

 

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और अन्य सामान को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप आरोपियों तक कहां से पहुंचती थी और इसे आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाता था।

 

जांच टीम इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशीले पदार्थों की बिक्री और सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है, ताकि इस तरह के कारोबार पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन से जुड़े मामलों में पुलिस लगातार सूचना एकत्र कर कार्रवाई कर रही है।

 

 

Related Posts

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

गंडोल चौक पर उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सहरसा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के सहरसा आगमन पर गंडोल चौक के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *