लखीसराय हादसे के बाद सुल्तानगंज में बढ़ी सुरक्षा, गंगा घाट से कांवरिया पथ तक पुलिस की कड़ी निगरानी

लखीसराय के अशोक धाम में हुए हादसे के बाद भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में कांवरिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने निगरानी और बढ़ा दी है। सुल्तानगंज के गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

 

Sponsored Advertisement

कच्ची कांवरिया पथ के अलग-अलग स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मुख्यालय स्तर से पांच डीएसपी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। ये अधिकारी कांवरिया पथ पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

 

श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस जवान सादे लिबास में भी तैनात किए गए हैं। कुछ जवान कांवरिया के भेष में रहकर भीड़ के बीच निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संभावित खतरे की जानकारी समय रहते मिल सके।

 

प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों और पुलिस टीमों को अलर्ट रखा गया है। इसके अलावा पूरे कांवरिया मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।

 

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन के माध्यम से भी कांवरिया पथ और भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं और शिवभक्तों को सुरक्षित यात्रा में सहयोग करते नजर आ रहे हैं।

 

प्रशासन का प्रयास है कि सुल्तानगंज से बाबा धाम की ओर जाने वाले कांवरियों को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय हैं।

 

Related Posts

दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बोले- दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार साथ

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को जहानाबाद के इमलिया चक पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों…

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *