गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान एक अजीब स्थिति देखने को मिली। जहां एक ओर मंच से विकास कार्यों की चर्चा हो रही थी, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में पहुंचे कुछ लोग खेत में लगे हरे चने को उखाड़ते नजर आए।

 

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने मौका देखकर खेत में लगी चने की फसल तोड़नी शुरू कर दी। कई लोग चना उखाड़ते हुए ही सभा स्थल की ओर जाते दिखे।

 

यह वही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, जहां आधुनिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों और नई तकनीकों पर काम किया जा रहा है। लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही फसल को नुकसान पहुंचाने की घटना ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

सबसे हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था इस पूरे घटनाक्रम पर नजर नहीं रख सकी। खुलेआम फसल उखाड़े जाने के बावजूद किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की, जिससे लोग बिना किसी डर के ऐसा करते रहे।

 

एक ओर सरकार किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसी परिसर में फसल को नुकसान पहुंचाने की यह घटना कई सवाल खड़े करती है।

 

फिलहाल, इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह घटना व्यवस्था और निगरानी को लेकर गंभीर चिंता जरूर पैदा करती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *