बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज से एक गंभीर मामला सामने आया है। कुतुबगंज निवासी निर्मला देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही अंकित कुमार, पिता–गोरे मोदी, पर जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

 

निर्मला देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि आरोपी ने उन्हें जबरन एक कमरे में ले जाने का प्रयास किया और उसकी नीयत ठीक नहीं लग रही थी। महिला के अनुसार, उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बार-बार उनके बेटे को अपने पास बुलाने के लिए दबाव बना रहा था। महिला को आशंका है कि वह उनके बेटे के साथ मारपीट करना चाहता था।

 

पीड़िता ने बताया कि उनका मायका और ससुराल दोनों कुतुबगंज में ही है और वह जीवनभर यहीं रह रही हैं। उनका कहना है कि गांव में उनकी किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है। ऐसे में अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे और भय के माहौल में है।

 

निर्मला देवी ने बताया कि उनका बेटा ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के बाद से परिवार मानसिक तनाव में है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

 

महिला ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की अपील की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्य सामने आने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *