पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पंचायत अंतर्गत पहाड़िया टोला स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का सौंदर्यकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह कार्य Adani Foundation की सीएसआर राशि से कराया गया है।

 

उद्घाटन समारोह में Adani Power पीरपैंती प्लांट के प्रोजेक्ट हेड राजीव गोयल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, मुखिया दीपक सिंह, एचआर धनंजय त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, सीएसआर अधिकारी कृष्णा कल्याण और प्रवीण कुमार, किसान चेतना एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों से संवाद किया और भविष्य में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से गांव के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

 

आंगनवाड़ी केंद्र में टाइल्स और मार्बल का कार्य कराया गया है। बच्चों की शिक्षण गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक रंग-रोगन किया गया है। केंद्र में किचन का निर्माण एवं मरम्मत भी की गई है। साथ ही बच्चों को स्कूल बैग, बैठने के लिए कुर्सियां तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

 

इसके अतिरिक्त अदानी फाउंडेशन की ओर से आदिवासी गांव में पेयजल समस्या को देखते हुए दो चापाकल का उद्घाटन किया गया और दर्जनों स्ट्रीट लाइट लगाई गईं। इससे ग्रामीणों को पानी और रोशनी की सुविधा मिली है।

 

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और सराहनीय कदम बताया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *