पीरपैंती में माघी मेला के दौरान आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित जिछो पोखर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देर रात तक बार बालाओं द्वारा अश्लील गानों पर डांस किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और हमारा चैनल भी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

बताया जा रहा है कि यह आयोजन पीरपैंती थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुआ। वीडियो में मंच के पीछे प्रखंड प्रमुख एवं संबंधित पंचायत के मुखिया की तस्वीर भी नजर आने की बात कही जा रही है, जिससे पूरे आयोजन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे एवं अश्लील गानों पर हाल ही में सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद यदि खुलेआम इस तरह का कार्यक्रम हुआ है तो यह प्रशासनिक निगरानी पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाना से कुछ ही दूरी पर पूरी रात कार्यक्रम चलता रहा और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी? क्या आयोजन की पूर्व अनुमति ली गई थी? यदि अनुमति ली गई थी तो किन शर्तों के साथ दी गई? और यदि बिना अनुमति कार्यक्रम हुआ, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

 

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोग पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो को लेकर क्या कदम उठाता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *