सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


भागलपुर/बांका: बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलडीहा गांव निवासी ट्रक चालक नंदलाल साह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार नंदलाल साह पेशे से ट्रक चालक थे। वह 29 मई को गिट्टी लोड कर ट्रक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सराय किला पेट्रोल पंप के समीप उन्होंने अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया था और वाहन में ही बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य ट्रक ने उनके खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नंदलाल साह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sponsored Advertisement


हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घायल चालक को तत्काल बेलहर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।


मायागंज अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर जैसे ही परिवार और गांव तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार के भरण-पोषण का मुख्य सहारा थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


मृतक के परिजन जनार्दन प्रसाद साह ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और फरार ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *