“13 साल का साथ… नौकरी मिलते ही टूटा रिश्ता? BPSC शिक्षिका पर पति को छोड़ने का आरोप”


हाजीपुर के बाजितपुर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला BPSC शिक्षिका पर अपने पति और परिवार को छोड़ने का आरोप लगा है। पति अमन कुमार का कहना है कि उसने 13 साल तक हर परिस्थिति में पत्नी का साथ दिया। पढ़ाई से लेकर BPSC की तैयारी तक हर कदम पर सहयोग किया, लेकिन सरकारी नौकरी मिलने के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया।

पति का आरोप है कि शिक्षिका अब उसे और उसके बच्चे को छोड़कर कथित प्रेमी के साथ रहने लगी है। अमन कुमार ने कहा कि परिवार बचाने के लिए उसने कई बार कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब वह मानसिक और सामाजिक रूप से काफी परेशान है।

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग पति के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग बिना दोनों पक्षों की बात सुने निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

हालांकि महिला शिक्षिका की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पूरे मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    पलामू में दुर्गा मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारी, जवानों को दी गई ब्रीफिंग

    पलामू। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पलामू पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना परिसर में तैनात सभी…

    धनबाद में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट, घायल युवक की दुर्गापुर में इलाज के दौरान मौत

    धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सदर थाना क्षेत्र में 8 लेन रोड के समीप एक निजी होटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *