जामताड़ा में भाईचारे और अमन के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़


जामताड़ा जिले में बकरीद का त्योहार पूरे धार्मिक उत्साह, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिलेभर के ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। सुबह की पहली किरण के साथ ही जामताड़ा शहर के न्यू टाउन, पाकडीह, सरखेलडीह सहित विभिन्न इलाकों के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

नए-नए कपड़े पहनकर पहुंचे लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पूरे इलाके में भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खुशी का माहौल नजर आया।

पाकडीह और सरखेलडीह जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि इस्लाम हमेशा अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद की नमाज अदा की है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और समाज में प्रेम व शांति का संदेश फैलाने की अपील की।

नमाज के बाद लोगों ने देश की तरक्की, समाज में सुख-शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। वहीं पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

कुल मिलाकर जामताड़ा जिले में बकरीद का त्योहार पारंपरिक उल्लास, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।संवाददाता – संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *