रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 25.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्करों की तलाश तेज


भागलपुर-नवगछिया-कटिहार-बरौनी रेलखंड पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी नवगछिया की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 63308 मेमो पैसेंजर की तलाशी के दौरान लावारिस अवस्था में रखे गए बैग और बोरे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।


जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ट्रेनों में अवैध शराब, नशीले पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 63308 मेमो पैसेंजर की सघन तलाशी ली जा रही थी। जांच के दौरान ट्रेन के शौचालय के समीप एक पिट्ठू बैग और एक सफेद प्लास्टिक का बोरा संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सुरक्षा कर्मियों ने जब दोनों सामानों की जांच की तो उसके अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

Sponsored Advertisement


बरामद शराब में 750 मिलीलीटर की 29 बोतलें और 500 मिलीलीटर की 8 बोतलें शामिल हैं। कुल मिलाकर 37 बोतलों में 25.75 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति उक्त सामान पर दावा करने के लिए सामने नहीं आया, जिसके कारण इसे लावारिस मानते हुए जब्त कर लिया गया।


जीआरपी नवगछिया के थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि रेल मार्ग के जरिए शराब, सूखा नशा और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए आरपीएफ एवं जीआरपी लगातार संयुक्त अभियान चला रही है। ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और संदिग्ध सामानों की नियमित जांच की जा रही है ताकि तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


उन्होंने कहा कि रेल मार्ग का उपयोग कर अवैध कारोबार करने वाले गिरोहों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। ऐसे तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा तथा उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरपीएफ और जीआरपी की इस संयुक्त कार्रवाई को रेल मार्ग से हो रही अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। साथ ही इससे तस्करों के बीच भी हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *