गोविंदपुर में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग से सनसनी, डॉक्टर के पास आई महिला से सोने की चैन झपटी, जांच में जुटी पुलिस



गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई चैन छिनतई की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हजारीबाग की रहने वाली एक महिला से अज्ञात युवक ने सोने की चैन झपट ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने गोविंदपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मामले में एक युवक के पुलिस हिरासत में होने की भी चर्चा है, जिससे पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी नेहा परवीन अपने परिजनों के साथ गोविंदपुर स्थित डॉक्टर संजय कुमार से इलाज कराने आई थीं। रास्ते की सही जानकारी नहीं होने के कारण वे स्वागत पेट्रोल पंप के समीप रुकी हुई थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उनके गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक के बाल लंबे थे और उसने टी-शर्ट पहन रखी थी। घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें कुछ समझने का मौका नहीं मिला। चैन छिन जाने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी ओर, आरोपी बताए जा रहे युवक के पिता रईसुद्दीन ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनके बेटे को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उनका दावा है कि मामले के पीछे कोई पुराना विवाद भी हो सकता है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बाद पुलिस के सामने मामले की निष्पक्ष जांच की चुनौती खड़ी हो गई है।

फिलहाल गोविंदपुर पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला वास्तविक चैन स्नैचिंग का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह या पुराना विवाद है।

संवाददाता : नीतीश कुमार

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *