इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, सात बच्चों की मां आशिक संग हुई फरार 

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच भागलपुर जिले के हनवारा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। थाना क्षेत्र के नरैनी गांव की 40 वर्षीय नूरजहां बेगम कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद अपने सात बच्चों और पति को छोड़कर उत्तर प्रदेश के बरेली चली गई। हनवारा थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और गोपनीय सूचना के आधार पर बरेली पुलिस के सहयोग से महिला को बरामद कर वापस हनवारा लाया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, नूरजहां बेगम की शादी नरैनी गांव निवासी शकीर अंसारी से हुई थी। दंपती के सात बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से बरेली निवासी एक युवक से उनकी पहचान हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। करीब दो महीने पहले नूरजहां बिना किसी को बताए घर से निकल गईं और बरेली पहुंच गईं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर हनवारा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला का पता लगाया। इसके बाद थाना प्रभारी ध्रुव कुमार अपनी टीम के साथ बरेली पहुंचे और स्थानीय पुलिस की मदद से महिला को बरामद कर हनवारा ले आए।

 

थाने में जैसे ही महिला की मुलाकात उसके पति और सातों बच्चों से हुई, बच्चे भावुक होकर रो पड़े। पुलिस की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला को उसके पति और बच्चों के साथ भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नूरजहां ने अब परिवार के साथ रहने का निर्णय लिया है।

 

पति शकीर अंसारी ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को कभी कोई तकलीफ नहीं दी, लेकिन उनका यह कदम पूरे परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक साबित हुआ। यह घटना सोशल मीडिया के अनियंत्रित उपयोग और उससे पारिवारिक रिश्तों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है। फिलहाल महिला घर लौट आई है, लेकिन इस घटना से परिवार के रिश्तों में आई दरार को भरने में समय लग सकता है।

 

 

  • Related Posts

    रास्ते में बंधे जानवर को हटाने की बात पर विवाद, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप

    भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में रास्ते पर बंधे जानवर को हटाने की बात कहना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि रास्ते से जानवर हटाने को लेकर शुरू…

    नाथनगर में चोरी का खुलासा, जलाए हुए सोने समेत चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी कुमार और संतोष कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *