बिहार के गया जिले में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इमामगंज प्रखंड के प्रसिद्ध लंगूराही जलप्रपात पर छुट्टियां मनाने गए सैकड़ों सैलानियों की मस्ती उस वक्त डर में बदल गई जब अचानक पहाड़ी इलाकों से तेज पानी का सैलाब आ गया। इस खतरनाक जलप्रवाह की चपेट में कई सैलानी आ गए, जिनमें 6 लड़कियां भी शामिल थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौसम सामान्य था और बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक पहाड़ियों से जबरदस्त वेग के साथ पानी की तेज धार नीचे गिरने लगी। देखते ही देखते वाटरफॉल क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए दौड़ने लगे। कई सैलानी किसी तरह भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे, लेकिन कुछ इस अचानक आई आपदा में फंस गए।
इस दौरान सबसे ज्यादा खतरे में 6 लड़कियां आ गईं, जो जलधारा के बीचों-बीच फंस गई थीं। उनमें से चार लड़कियों को मौके पर मौजूद अन्य सैलानियों ने मिलकर बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया। एक लड़की ने खुद को चट्टानों और टीले का सहारा लेकर किसी तरह संभाले रखा और बाहर निकलने में सफल रही। जबकि एक अन्य लड़की काफी देर तक पानी की धार में फंसी रही और बहते-बहते चट्टान से टकरा गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घायल लड़की को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और घायल बच्ची की हरसंभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह पहली बार था जब लंगूराही जलप्रपात पर इतनी तेज धार का पानी अचानक आया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। यदि सैलानी और ग्रामीण समय पर सतर्क नहीं होते, तो यह हादसा बेहद भयावह हो सकता था।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह अचानक पानी की तेज धार आती है और कैसे लोग उसमें फंस जाते हैं।
प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पहाड़ी क्षेत्र में अचानक पानी का बहाव कैसे आया। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों पर भी विचार किया जा रहा है।
सभी लोगों की सतर्कता और ग्रामीणों की सक्रियता के चलते इस बड़े हादसे को टाल दिया गया, वरना यह घटना कई लोगों की जान ले सकती थी।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260