कैंसर से जूझते पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी! बोली- ‘तुम तो मर जाओगे मैं अपना भविष्य क्यों बर्बाद करु 

मध्यप्रदेश के रतलाम से एक भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंसर से पीड़ित एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का दावा है कि बीमारी का पता चलते ही पत्नी ने उसका साथ छोड़ दिया और तलाक की प्रक्रिया पूरी हुए बिना ही दूसरी शादी कर ली। मामले में कोर्ट ने आरोपी महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

 

Sponsored Advertisement

रतलाम की राजस्व कॉलोनी निवासी आकाश जाट ने बताया कि उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से रतलाम की रहने वाली साक्षी नकुम से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और करीब छह महीने बाद 20 नवंबर 2022 को परिवार की मर्जी के खिलाफ इंदौर के आर्य मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से 13 दिसंबर 2022 को रीति-रिवाज से दोबारा विवाह संपन्न हुआ।

 

शादी के करीब चार महीने बाद आकाश की तबीयत बिगड़ने लगी। जांच के लिए वह गुजरात के बड़ोदरा गया, जहां 10 अप्रैल 2023 को डॉक्टरों ने उसके गले की श्वासनली में कैंसर होने की पुष्टि की। आकाश का आरोप है कि बीमारी की जानकारी मिलने के बाद पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया और उसने उसका साथ छोड़ दिया। आकाश के अनुसार, पत्नी ने उससे कहा कि वह ज्यादा दिन जीवित नहीं रहेगा, इसलिए वह अपना भविष्य खराब नहीं करना चाहती।

 

आकाश ने बताया कि पत्नी ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की, लेकिन मामला लंबित रहने के दौरान ही 10 जून 2024 को उसने छतरपुर के एक युवक से दूसरी शादी कर ली। आकाश का कहना है कि दूसरी शादी से महिला की एक बेटी भी है। बाद में उसने सबूतों के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसी बीच फैमिली कोर्ट ने महिला की तलाक याचिका खारिज कर दी।

 

आकाश की शिकायत पर कोर्ट ने कई बार महिला को समन जारी किए, लेकिन उसके लगातार अनुपस्थित रहने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे आकाश को न्यायपालिका से इंसाफ की उम्मीद है। मामले की आगे की सुनवाई कोर्ट में जारी है।

 

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *