सहरसा पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सहयोग शिविर में सुनी जनसमस्याएं


TRE-4 शिक्षक बहाली का जुलाई में नोटिफिकेशन जारी होने का दिया भरोसा

सहरसा। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा जिला प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी मंगलवार को सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लिया।

सहयोग शिविर के दौरान मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक ही उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर अब सहयोग कार्यक्रम केवल पार्टी कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा। इसे प्रत्येक पंचायत स्तर पर महीने में दो बार आयोजित किया जाएगा, जिससे लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा हो सकेगा और योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।

बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जहां भी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या सामने आई है, उसका शीघ्र समाधान किया जाएगा। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी संचालन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इससे पहले सहरसा अतिथि गृह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

वहीं बीपीएससी TRE-4 शिक्षक बहाली को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया जारी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि जुलाई माह के भीतर TRE-4 बहाली का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों से अपनी तैयारी जारी रखने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि सरकार जनता को समय पर न्याय और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    सहरसा में नाबालिग से गंभीर अपराध के मामले में 6 घंटे में कार्रवाई, तीन विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

    सहरसा। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन विधि-विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के…

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *