प्रेमी को घर में रखने की जिद, पत्नी चार बच्चों को लेकर हुई फरार; पति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार


ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से वैवाहिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिकंदर कम्पू निवासी राजकुमार कुशवाहा ने अपनी पत्नी पूनम कुशवाहा पर घर छोड़कर प्रेमी के साथ रहने, बच्चों को अपने साथ ले जाने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कर सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

राजकुमार कुशवाहा के अनुसार उनकी शादी वर्ष 2008 में पूनम कुशवाहा से हुई थी। शादी के 18 वर्षों में उनके चार बच्चे हुए, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। राजकुमार का आरोप है कि 22 जनवरी 2026 को उनकी पत्नी अचानक घर छोड़कर चली गई थी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

करीब दो महीने बाद मार्च में पूनम वापस लौटी, लेकिन उसके साथ उसका कथित प्रेमी आशु उर्फ कमल सेन भी मौजूद था। राजकुमार का कहना है कि पत्नी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि उसे उसके साथ रहना है तो प्रेमी को भी उसी घर में रखना होगा। पति ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और पूनम ने उन पर हमला कर दिया। राजकुमार का कहना है कि पत्नी घर में रखे जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गई। इतना ही नहीं, वह चारों बच्चों को भी अपने साथ लेकर चली गई। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने उन्हें झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी है।

फिलहाल राजकुमार कुशवाहा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा, बच्चों की तलाश और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *