विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नाला प्लस टू विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, ‘दिशा एडु’ ऐप लॉन्च


जामताड़ा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को जामताड़ा जिले के प्लस टू उच्च विद्यालय, नाला के स्मार्ट क्लासरूम में बीएनटीसी एजुकेशनल फाउंडेशन के सौजन्य से एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देना था।

Sponsored Advertisement

इस अवसर पर शिक्षा संबंधी मोबाइल एप्लीकेशन ‘दिशा एडु’ का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, उपप्रमुख समर माजी, नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरदीप कुमार, विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज कुमार मंडल तथा सेवानिवृत्त शिक्षक पंकज कांति खां सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का मन मोह लिया।


इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में तंबाकू सेवन और विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।


संस्था की प्रतिनिधि सुष्मिता खां ने ‘दिशा एडु’ ऐप की उपयोगिता और विशेषताओं की जानकारी दी। वहीं उत्तम महतो ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ऐप का लाइव प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को इसके शैक्षणिक लाभों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर सुरजीत भट्टाचार्य, शिक्षक वीरेंद्र नाथ गोराई, अर्जुन गोराई, तीर्थमय मंडल, बादशाह मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *