पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर JSLPS कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी, 13 जुलाई से ठप हो सकते हैं फील्ड कार्य

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के कर्मियों ने पांच माह से लंबित वेतन, मानदेय और फील्ड ट्रैवल अलाउंस (FTA) के भुगतान की मांग को लेकर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला मिशन प्रबंधन इकाई, JSLPS धनबाद को ज्ञापन सौंपा है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि 11 जुलाई 2026 तक उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो 13 जुलाई 2026 से सभी एलएफ (LF) और एलई (LE) कर्मी विभागीय एवं फील्ड कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

 

ज्ञापन में बताया गया है कि फरवरी 2026 से जून 2026 तक का वेतन और मानदेय अब तक नहीं मिला है। इसके अलावा पिछले 8 से 9 महीनों से यात्रा भत्ता (TA/DA), कंटिजेंसी अलाउंस (CA) और फिक्स्ड ट्रैवलिंग अलाउंस (FTA) का भुगतान भी लंबित है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

 

कर्मियों का कहना है कि वे सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन वेतन और भत्तों के अभाव में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रीय कार्यों के लिए लगातार भ्रमण करना पड़ता है, लेकिन यात्रा खर्च का भुगतान नहीं होने से अब अपनी जेब से फील्ड कार्य करना संभव नहीं रह गया है।

 

कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय तक भुगतान नहीं हुआ तो 13 जुलाई से सभी कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार का विभागीय या फील्ड कार्य नहीं करेंगे। इससे JSLPS की विभिन्न योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है।

 

संवाददाता : नीतीश कुमार , धनबाद

Related Posts

6 दिनों से अंधेरे में डूबा तिलाबनी का जबड़ा टोला, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली ठप; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

6 दिनों से अंधेरे में डूबा तिलाबनी का जबड़ा टोला, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली ठप; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

प्रिंस खान धमकी मामले ने पकड़ा सियासी रंग, निरसा विधायक ने सांसद ढुल्लू महतो पर लगाए गंभीर आरोप

प्रिंस खान धमकी मामले ने पकड़ा सियासी रंग, निरसा विधायक ने सांसद ढुल्लू महतो पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *