लगातार हो रही बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इस कारण लोगों को जरूरत की चीजें पूरी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को पानी की भी दिक्कत हो रही है।
बुधवार की रात से गुरुवार की शाम तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी का दौर चला। इस दौरान जहां सबौर में 48.4 मिमी बारिश हुई वहीं शहरी क्षेत्र में 36.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि भागलपुर में शुक्रवार से दो जुलाई के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
वहीं शुक्रवार एवं शनिवार को जिले में 20 से 25 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से चलने वाली पूर्वी हवा मध्यम स्तर की बारिश करा सकती है। दिन-रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने वाला है।
शहर में कई जगहों पर तालाब जैसी स्थिति
गुरुवार को सुबह से रुक रुक कर दिन भर हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
भोलानाथ पुल के नीचे इतना पानी जमा हो गया कि वहां से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया। यहां दिन में तीन बार जलभराव हुआ और तीनों बार नगर निगम से डिसेल्टिंग मशीन भेजकर पानी निकाला गया।
इसके अलावा लोहापट्टी डिक्सन रोड, इशाकचक रोड हर जगह सड़क पर पानी चल रहा था। निगम के स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि बारिश के बाद भोलानाथ पुल के नीचे ज्यादा समस्या थी। वहां से शाम में पानी निकाल दिया गया है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260