मोतिहारी में साइबर ठगी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरसिद्धि से 3 शातिर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिले की हरसिद्धि थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दुदही गांव में छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार, गुड्डू कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी लंबे समय से साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे और अलग-अलग राज्यों के लोगों को अपना निशाना बनाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की जांच की जा रही है, जिससे साइबर ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।

 

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब इनके मोबाइल फोन के डेटा और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।

 

हरसिद्धि थाना पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साइबर ठगी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    नशा मुक्त कोशी अभियान में बड़ी सफलता, 1638 तस्कर गिरफ्तार; उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

    कोशी क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी…

    गया के ईश्वरपुर के ध्रुपद गायक पंडित कृष्ण मोहन पाठक को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

    गया के ईश्वरपुर के ध्रुपद गायक पंडित कृष्ण मोहन पाठक को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *