मधुबनी पुलिस की बड़ी सफलता: सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार, चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद

मधुबनी जिले की हरलाखी थाना पुलिस ने सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। इस कार्रवाई को जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी निवासी सीतेश कुमार सुमन ने अपनी मोटरसाइकिल मछली फार्म के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक बाइक लेकर भागने लगे। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण सक्रिय हो गए और पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद हरलाखी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार राकेश कुमार और मो. इसराफुल ने स्वीकार किया कि वे कुल चार लोगों के साथ बाइक चोरी करने पहुंचे थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके दो अन्य साथियों ने पहले से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल कमतौल की ओर भेज दी थी।

 

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। फुलहर स्थित झाड़ियों के पास चोरी की बाइक छिपाकर भागने की कोशिश कर रहे तीसरे आरोपी आशाराम राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरोह का एक अन्य सदस्य मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

पुलिस ने इस कार्रवाई में चोरी की कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। तीनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध हरलाखी थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

मधुबनी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, लॉक का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

  • Related Posts

    गया के ईश्वरपुर के ध्रुपद गायक पंडित कृष्ण मोहन पाठक को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

    गया के ईश्वरपुर के ध्रुपद गायक पंडित कृष्ण मोहन पाठक को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

    बख्तियारपुर-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो कांवड़ियों की मौत

    बख्तियारपुर-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो कांवड़ियों की मौत

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *