भाजपा ने रविवार को कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘कांग्रेस फाइल्स’ नाम की एक सीरीज शुरू की। 3 मिनट 4 सेकंड के शॉर्ट फिल्म को भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

इसमें 70 साल के शासन के दौरान कांग्रेस पर 48 खरब से अधिक का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

पहली सीरीज में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों का जिक्र किया है। वीडियो संदेश में भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन में जनता से 48,20,69,00,00,000 रुपये लूटे हैं।

यह इतनी बड़ी राशि है कि जुबान तक लड़खड़ा जाए। कोयला, 2जी घोटाले का भी जिक्र किया गया है।

वीडियो में कहा, पूरे 70 साल को एक तरफ रख दें और 2004-14 के पिछले कार्यकाल को ही देखें तो यह खोया हुआ दशक था।

इससे पहले, कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला था और ‘हम अडानी के हैं कौन’ अभियान के तहत कई सवाल पूछे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *