भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तहखाने में बन रहे थे देसी हथियार, एक गिरफ्तार


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्तनडीह गांव में अवैध हथियार बनाने का काम किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा और विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्तनडीह गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर बने एक गुप्त तहखाने से आरोपी को हथियार बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने दो निर्मित देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, खोखा, पिलेट, पांच अर्धनिर्मित पिस्तौल, कई अर्धनिर्मित बैरल और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण के धंधे में शामिल था। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों को हथियार सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश मंडल, निवासी स्तनडीह वार्ड संख्या 12, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

भागलपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *