जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी कस्टमर केयर नंबर से ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद


जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर नंबर के माध्यम से लोगों को ठग रहे हैं। सूचना के बाद साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह और शेखपुरा के बीच जंगल में छापेमारी कर दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


इसके बाद पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी मैदान के पास खजूर के पेड़ के नीचे चल रहे दूसरे ठिकाने पर छापा मारकर तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवाडीह निवासी सनातन दास (30), पोसोई निवासी नितेश दास (22) और लोहरबंधा निवासी सिराज अंसारी (26) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि सनातन दास और नितेश दास गूगल सर्च पर यूनियन बैंक और एक्सिस बैंक के असली कस्टमर केयर नंबर की जगह अपना फर्जी नंबर अपलोड कर देते थे। जब कोई ग्राहक सहायता के लिए कॉल करता था, तो ये खुद को बैंक अधिकारी बताकर ओटीपी, कार्ड डिटेल, पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे।

Sponsored Advertisement


वहीं सिराज अंसारी लोगों को सीधे फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताता था। वह क्रेडिट कार्ड बंद होने या नया कार्ड जारी करने का झांसा देकर बैंकिंग जानकारी हासिल करता और ठगी को अंजाम देता था।


इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 36/26 दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक संबंधी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक नंबरों पर ही संपर्क करें और गूगल पर दिखने वाले संदिग्ध कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहें।

  • Related Posts

    नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

    नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

    बगहा में गंडक की बाढ़ से दियारा इलाका जलमग्न, बांधों पर शरण लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    बगहा में गंडक की बाढ़ से दियारा इलाका जलमग्न, बांधों पर शरण लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *