चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

धनबाद: निरसा क्षेत्र स्थित चापापुर ओसीपी (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण शुक्रवार को गोपालगंज-बेनागोरिया ग्रामीण सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंसने की इस घटना के बाद क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने चापापुर ओसीपी का खनन कार्य बंद करा दिया।

जानकारी के अनुसार, सड़क का करीब 10 मीटर हिस्सा लगभग 5 फीट गहराई तक धंस गया है, जबकि आसपास करीब 50 मीटर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सड़क धंसने से ग्रामीणों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

Sponsored Advertisement

घटना के बाद जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी, समाजसेवी अंजलि पासवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने खनन कार्य का विरोध करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होगी और ब्लास्टिंग से होने वाले नुकसान पर रोक नहीं लगेगी, तब तक खनन कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि ओसीपी में हो रही भारी ब्लास्टिंग के कारण पहले भी कई घरों में दरारें पड़ चुकी हैं। अब सड़क धंसने की घटना ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कंपनी और प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने ओसीपी का संचालन कर रही रेड्डी कंपनी पर कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग की। वहीं समाजसेवी अंजलि पासवान ने ब्लास्टिंग के मानकों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग उठाई।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी पहले ही जनप्रतिनिधियों को दी गई थी, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई प्रभावी पहल नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

फिलहाल ग्रामीणों के विरोध के बाद चापापुर ओसीपी में खनन कार्य बंद है और स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अब लोगों की नजर जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

  • Related Posts

    नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

    नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

    बगहा में गंडक की बाढ़ से दियारा इलाका जलमग्न, बांधों पर शरण लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    बगहा में गंडक की बाढ़ से दियारा इलाका जलमग्न, बांधों पर शरण लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *