भागलपुर में बड़ी कार्रवाई: दो अपराधी गिरफ्तार, 100 जिंदा कारतूस और देसी कट्टा बरामद

भागलपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध देसी कट्टा और 100 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी शहर के लोहिया पुल के नीचे स्थित कलाली गली के पास से की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पीरपैंती के टोपरा टोला निवासी अमित तिवारी और हबीबपुर थाना क्षेत्र निवासी सुबोध मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे और गुप्त सूचना के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Sponsored Advertisement

कोतवाली थाना पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से दो अवैध देसी कट्टा और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह हथियार और कारतूस मुंगेर से लेकर आए थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हथियारों की यह खेप भागलपुर के किसी अपराधी गिरोह तक पहुंचाई जानी थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से किसी बड़ी वारदात या संभावित गैंगवार की साजिश को विफल कर दिया गया। बरामद हथियारों और कारतूस की संख्या को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है।

फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर यह खेप किस अपराधी गिरोह को सौंपी जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही मुंगेर से भागलपुर तक हथियार पहुंचाने वाले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं तथा अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *