नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

पटना/नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, चार बच्चे और पांच पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद नालंदा के जांघारों गांव में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत जांघारों गांव के रहने वाले एक परिवार और गांव के अन्य लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में पटना-रांची मार्ग पर रामगढ़ जिले के NH-33 पर उनकी स्कॉर्पियो की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Sponsored Advertisement

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार मासूम बच्चे शामिल हैं। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि विवेक कुमार निजी स्कूल का संचालन करते थे। उनकी पत्नी को सरकारी शिक्षक की नौकरी मिली थी। इसी खुशी में परिवार के लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह धार्मिक यात्रा परिवार के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन जाएगी।इधर, हादसे की खबर जैसे ही नालंदा के जांघारों गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिन घरों में खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है। गांव में सन्नाटा पसरा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों के शवों को बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इधर, हादसे की खबर जैसे ही नालंदा के जांघारों गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिन घरों में खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है। गांव में सन्नाटा पसरा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों के शवों को बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Posts

भागलपुर में सजेगा लोककला और रंगमंच का महाकुंभ, 24 से 26 दिसंबर तक होगा 13वां रंग महोत्सव; 11 राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में दिसंबर महीने में कला, संस्कृति और रंगमंच का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर में 24 से 26 दिसंबर तक 13वें भागलपुर रंग महोत्सव 2026…

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *