बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। यहां निपनियां मध्य विद्यालय के पास बेखौफ अपराधियों ने दो किशोरों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या-24 की है।

दरअसल, शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे निपनियां मध्य विद्यालय के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार से लैस अज्ञात अपराधियों ने अचानक दो किशोरों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोली लगने से दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बरौनी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान 17 वर्षीय आदित्य कुमार उर्फ गोपाल कुमार की मौत हो गई।

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान निपनियां मधुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या-09 निवासी अमित कुमार सिंह के पुत्र आदित्य के रूप में हुई है। वहीं, इस गोलीबारी में घायल दूसरे किशोर की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी फ्लैग पंचायत निवासी अरविंद सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। सतीश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय एसपी मनीष ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, फरार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Related Posts

भागलपुर में सजेगा लोककला और रंगमंच का महाकुंभ, 24 से 26 दिसंबर तक होगा 13वां रंग महोत्सव; 11 राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में दिसंबर महीने में कला, संस्कृति और रंगमंच का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर में 24 से 26 दिसंबर तक 13वें भागलपुर रंग महोत्सव 2026…

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *