मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, 6 राहगीर घायल; बुलडोजर का शीशा टूटा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। शुक्रवार को केशव चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर कुछ लोगों ने छतों से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में छह से अधिक राहगीर घायल हो गए, जबकि बुलडोजर का शीशा भी टूट गया। हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया।

दरअसल, प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को गुरुवार तक खुद से अवैध कब्जा हटाने की मोहलत दी गई थी। इसके बावजूद कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने नवल किशोर चौक से बुलडोजर के जरिए कार्रवाई शुरू की। इस दौरान फुटपाथी फल दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। वहीं, सालों से बंद पड़े विपणन केंद्र के सामने दुकान लगाने वाले कुछ दुकानदारों ने जेसीबी को रोकने की कोशिश की।

Sponsored Advertisement

इसी बीच कुछ लोगों ने छत से पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान ईओ मोहम्मद फिरोज और दारोगा दिग्विजय सिंह बाल-बाल बच गए, जबकि सड़क से गुजर रहे छह से अधिक राहगीर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि, पुलिस को देखते ही पथराव करने वाले लोग फरार हो गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की और अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।

प्रशासन की टीम ने केशव चौक के अलावा ब्रजनंदन चौक, गांधी चौक, इंद्रदेव चौक और ब्लॉक गेट तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कई होटल, फुटपाथ पर कपड़े बेचने वाले दुकानदारों की टीन की दुकानें और शेड हटाए गए। वहीं, केशव चौक और बाया नदी पुल के पास फल विक्रेताओं की गुमटियों को भी हटाया गया।

उधर, पथराव की घटना के बाद एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है, जिसमें कथित तौर पर उसे ईंट फेंकते हुए दिखाया गया है। हालांकि, तस्वीर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Related Posts

भागलपुर में सजेगा लोककला और रंगमंच का महाकुंभ, 24 से 26 दिसंबर तक होगा 13वां रंग महोत्सव; 11 राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में दिसंबर महीने में कला, संस्कृति और रंगमंच का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर में 24 से 26 दिसंबर तक 13वें भागलपुर रंग महोत्सव 2026…

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *