खगड़िया में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक लाख का इनामी अपराधी मिथिलेश महतो एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तार

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौथम थाना क्षेत्र के दुर्गम कोसी-बागमती दियारा इलाके में शनिवार की रात पुलिस, एसटीएफ और डीआईयू की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मिथिलेश महतो को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अपराधी के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा मिथिलेश महतो दियारा इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर विशेष अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही अपराधी ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन गोलीबारी जारी रहने पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें मिथिलेश महतो घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Sponsored Advertisement

पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मिथिलेश महतो इसी साल जून में चौथम इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हुई थी, जबकि एक छोटी बच्ची बच गई थी। वही बच्ची इस मामले की एकमात्र चश्मदीद गवाह है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उस गवाह की हत्या की साजिश रच रहा था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

मिथिलेश का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। साल 2015 में दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। करीब नौ साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया और फिर अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। खगड़िया के अलावा उत्तर प्रदेश और नेपाल में भी उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद इलाके में सक्रिय अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Related Posts

भागलपुर में सजेगा लोककला और रंगमंच का महाकुंभ, 24 से 26 दिसंबर तक होगा 13वां रंग महोत्सव; 11 राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में दिसंबर महीने में कला, संस्कृति और रंगमंच का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर में 24 से 26 दिसंबर तक 13वें भागलपुर रंग महोत्सव 2026…

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *