रजरप्पा मंदिर जा रहे नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे से मचा कोहराम

झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने बिहार के नालंदा जिले को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के 13 लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। धार्मिक यात्रा पर निकले परिवार को क्या पता था कि रजरप्पा मंदिर का यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। हादसे में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब दो बजे रांची-पटना एनएच-33 पर रामगढ़ के पास यह भीषण हादसा हुआ। स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे और सभी बिहार के नालंदा जिले के जंधारो गांव के रहने वाले थे। सभी लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मृतकों में मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के डायरेक्टर विवेकानंद कुमार, उनकी पत्नी अमृता देवी, मां प्रविला देवी, बेटी सोनाली और बेटा शुभम शामिल हैं। इसके अलावा विवेकानंद के भाई-बहन, बहनोई और परिवार के दो बच्चों की भी इस हादसे में मौत हो गई। स्कूल की देखरेख करने वाले व्यक्ति और स्कॉर्पियो चालक नंदन कुमार ने भी हादसे में दम तोड़ दिया।

 

हादसे की खबर जैसे ही जंधारो गांव पहुंची, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। जिस घर से एक साथ इतने लोग पूजा करने निकले थे, वहां अब अपनों को खोने का गम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर तरफ मातम का माहौल है।

 

विवेकानंद की मामी फूला देवी ने बताया कि पूरा परिवार रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए निकला था। किसी को भी इस अनहोनी का जरा भी अंदाजा नहीं था। एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस धार्मिक यात्रा से परिवार को खुशियां लेकर लौटना था, वही यात्रा जिंदगी भर का दर्द दे गई।

Related Posts

भागलपुर में सजेगा लोककला और रंगमंच का महाकुंभ, 24 से 26 दिसंबर तक होगा 13वां रंग महोत्सव; 11 राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में दिसंबर महीने में कला, संस्कृति और रंगमंच का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर में 24 से 26 दिसंबर तक 13वें भागलपुर रंग महोत्सव 2026…

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *