सीसीएल राजहरा में विस्थापन और मुआवजे का मामला गरमाया, पीड़ित ग्रामीणों के साथ प्रबंधन से मिले आशीष भारद्वाज, तीन घंटे चली बैठक

सीसीएल राजहरा कोलफील्ड एरिया में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब विस्थापन और मुआवजे का मामला तूल पकड़ने लगा है। ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज ने मोर्चा संभालते हुए पीड़ित परिवारों के साथ सीसीएल राजहरा प्रबंधन से मुलाकात की। इस दौरान तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में ग्रामीणों के विस्थापन, उचित मुआवजे और दर्ज मुकदमों को वापस लेने सहित कई मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

 

Sponsored Advertisement

आशीष भारद्वाज ने बताया कि दो-तीन दिन पहले कोलफील्ड क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन कर जानकारी दी थी कि सीसीएल द्वारा उन्हें विस्थापित किए बिना ही ब्लास्टिंग का काम शुरू किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर ग्रामीणों को कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उपायुक्त पलामू और पड़वा थाना प्रभारी से भी इस संबंध में बातचीत की।

 

इसके बाद ग्रामीणों के साथ सीसीएल राजहरा के प्रबंधक एमएम चतुर्वेदी से मुलाकात कर पूरे मामले को विस्तार से रखा गया। बैठक में करीब 25 परिवारों के लंबित मुआवजे, भूमि और मकान के उचित भुगतान तथा प्रभावित ग्रामीणों के विधिवत विस्थापन की मांग की गई। इसके अलावा ग्रामीण महिलाओं पर सीसीएल की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमों को वापस लेने का मुद्दा भी उठाया गया।

 

आशीष भारद्वाज ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही और प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांगों पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को उनका हक और अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक वे इस मामले को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।

 

उन्होंने कहा कि वे विकास और सीसीएल के खनन कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। अब ग्रामीणों को प्रबंधन के आश्वासन पर अमल होने का इंतजार है।

Related Posts

आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की रिहाई पर संकट! बिहार सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, क्या फिर जाना पड़ सकता है जेल?

बिहार की राजनीति और न्यायिक गलियारों में एक बार फिर पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की रिहाई का मामला चर्चा में है। पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने के…

इंटक के दोनों गुटों का ऐतिहासिक विलय, के.एन. त्रिपाठी निर्विरोध बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के दोनों गुटों का वर्षों पुराना विवाद शनिवार को समाप्त हो गया। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इंटक के 34वें राष्ट्रीय महाधिवेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *