किशनगंज में 26 नवंबर को होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

किशनगंज। जिले में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आगामी 26 नवंबर 2026 को हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मॉक ड्रिल के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

Sponsored Advertisement

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे इंटर बॉयज हाई स्कूल में मॉक ड्रिल आयोजित होगा। वहीं, अपराह्न 6 बजे गांधी चौक एवं समाहरणालय परिसर में हवाई हमला और नागरिक सुरक्षा से संबंधित अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर बचाव एवं राहत कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास किया जाएगा।

 

मॉक ड्रिल के दौरान विशेष रूप से विद्यालय में मौजूद बच्चों एवं अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को नियंत्रित करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

 

वहीं, ब्लैकआउट के दौरान आम नागरिकों को बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को आपदा जैसी परिस्थितियों में घबराने के बजाय सतर्कता और निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए तैयार करना है।

 

समीक्षा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और पूरी तत्परता के साथ मॉक ड्रिल की तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts

सहरसा में विद्यार्थी सहयोग शिविर का जायजा लेने पहुंचे DM, बच्चों से किया संवाद, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग और ऑनलाइन पाठ्यक्रम से जोड़ने का दिया निर्देश

सहरसा। जिले में संचालित विद्यार्थी सहयोग शिविर का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी ने हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की…

गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं का ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत, 10 घायल

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर जमालपुर ग्रामीण बैंक के समीप मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। डोरीगंज घाट से गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *