विद्यालय में सीढ़ियों पर बैठकर शिक्षक-शिक्षिका कर रहे थे इश्क की पढाई , किसी ने बना लिया वीडियो, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय माछिल से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय के एक पुरुष शिक्षक और एक महिला शिक्षिका के कथित आचरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा यह वीडियो स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Sponsored Advertisement

वायरल वीडियो में विद्यालय के अंदर एक छात्र की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह अपने शिक्षक से कुछ सवाल करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को विद्यालय में मौजूद किसी छात्र ने ही अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसे किस परिस्थिति में बनाया गया और इसमें दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता क्या है, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय में शिक्षकों की जिम्मेदारी और उनके आचरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में शिक्षक बच्चों के लिए मार्गदर्शक और आदर्श होते हैं। उनसे न केवल बेहतर शिक्षा देने, बल्कि विद्यार्थियों के सामने अनुशासित और मर्यादित व्यवहार प्रस्तुत करने की भी अपेक्षा की जाती है।

 

ऐसे में यदि वायरल वीडियो में लगाए जा रहे दावे जांच में सही पाए जाते हैं तो यह विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिहाज से गंभीर मामला हो सकता है। खासकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के सामने शिक्षकों के व्यवहार को लेकर अभिभावकों की चिंता भी बढ़ सकती है।

 

फिलहाल इस मामले में शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक जांच अथवा कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। अब लोगों की नजर विभागीय अधिकारियों पर टिकी है। देखना होगा कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराई जाती है या नहीं और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

 

नोट: वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। यह खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों के आधार पर तैयार की गई है।

Related Posts

सहरसा रोजगार मेले में 24 कंपनियों ने लगाया स्टॉल, 2600 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, फ्रॉड की शिकायत भी पहुंची

सहरसा। जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया।…

सहरसा में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा सुलहनीय मामलों का निपटारा

सहरसा। आम लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 12 दिसंबर 2026 (शनिवार) को सहरसा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *