सहरसा रोजगार मेले में 24 कंपनियों ने लगाया स्टॉल, 2600 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, फ्रॉड की शिकायत भी पहुंची

सहरसा। जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 37 कंपनियों के शामिल होने की जानकारी दी गई थी, हालांकि आयोजन स्थल पर 24 कंपनियों ने अपना स्टॉल लगाया। इन कंपनियों के माध्यम से करीब 2600 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। मेले में बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में पहुंचे और विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर जाकर नौकरी से संबंधित जानकारी ली।

 

Sponsored Advertisement

इस दौरान अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे रोजगार के अवसरों को हाथ से न जाने दें। जहां भी नौकरी मिले, उसकी शुरुआत करें। शुरुआत में भले ही वेतन कम मिले, लेकिन काम करने से अनुभव बढ़ेगा और अनुभव के साथ आगे चलकर वेतन में भी वृद्धि होगी। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नौकरी के लिए शुरुआती अवसरों को भी गंभीरता से लेना चाहिए।

 

वहीं सहरसा के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने भी युवाओं से रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यहां अलग-अलग कंपनियों के माध्यम से युवाओं को विभिन्न प्रोफाइल में काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी प्राप्त करें और अपने करियर की शुरुआत करें।

 

इधर, मेले में पहुंचे रमन कुमार ने एक गंभीर शिकायत भी सामने रखी। उन्होंने बताया कि पिछली बार वे अपने परिवार के दो बच्चों के लिए नौकरी की तलाश में रोजगार मेले में आए थे। यहां कागजात जमा कराने के बाद उन्हें पटना बुलाया गया। रमन कुमार के अनुसार, वहां प्रति अभ्यर्थी दो-दो हजार रुपये जमा कराए गए और बाद में उनके साथ धोखाधड़ी हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी आज संबंधित पदाधिकारी को दे दी गई है। वे लिखित आवेदन भी देने वाले हैं। अब देखना होगा कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है।

 

रोजगार मेले में एक ओर जहां युवाओं को नौकरी दिलाने की पहल की गई, वहीं धोखाधड़ी की शिकायत ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

विद्यालय में सीढ़ियों पर बैठकर शिक्षक-शिक्षिका कर रहे थे इश्क की पढाई , किसी ने बना लिया वीडियो, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय माछिल से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद…

सहरसा में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा सुलहनीय मामलों का निपटारा

सहरसा। आम लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 12 दिसंबर 2026 (शनिवार) को सहरसा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *