जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में नाला मंडल की तीन समितियों की घोषणा की है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश तथा जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुमित सरण के आदेशानुसार नाला मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने मंडल कार्य समिति, मंडल स्थायी समिति और मंडल विशेष समिति की सूची जारी की है। समितियों में कुल 69 कार्यकर्ताओं को शामिल कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
घोषित सूची के अनुसार, मंडल कार्य समिति में दिलीप घोष, अनंत घोष, मानिक घोष, विवेक मंडल, कपिल सोरेन, सुनील हेम्ब्रम, विवेक मिर्धा, उत्तम मंडल, कृष्ण पातर, धीरेन मंडल, गीता दिवासी, मानजीत मंडल, अर्जुन मंडल, चिंतामणि पाल, माधव मंडल, विप्लव घोष, उत्तम पाल, विभीषण पाल, सुबोध मंडल, गौतम मांझी, हरदेव हांसदा, सुभाष मंडल, गौतम मंडल, पानेश्वर किस्कू, प्रभात बाउरी, विश्वनाथ मंडल, पवन मलिक, दीपक घोष, सोनाली मिर्धा, झुमा मोहली, मौसमी डोम, सीमा मंडल, चैताली मोहली, पार्वती राणा, मनी मुर्मू और बुधुनी टुडू को शामिल किया गया है।
वहीं, मंडल स्थायी समिति में सुमित सरण, सुनील सोरेन, सीता सोरेन, सत्यानंद झा, माधव चंद्र महतो, सुकुमनी हेम्ब्रम, विष्णु मंडल, मनीष दुबे, ताराप्रसन्न महतो, सूरज झा, दिलीप हेम्ब्रम, सोमनाथ सिंह, तापस भट्टाचार्य, अमय कुमार सिंह, रंजीत तिवारी, मनोज गोस्वामी, प्रसनजीत घोष और कृष्ण महतो को जगह दी गई है।
इसके अलावा, मंडल विशेष समिति में सुभाष राय, निरंजन मंडल, सिद्दु सिंह, दिनबंधु तिवारी, मंगल मल्लिक, कमल पयतन्डी, रासबिहारी झा, कृष्णा मित्र, विधान चंद्र गोराई, मनोज मंडल, कालीचरण मोहली, गोरागों घोष, संजीव बनर्जी, वासुदेव हांसदा और जितेन राउत को शामिल किया गया है।
मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सांगठनिक भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से नाला मंडल में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।






