शादी से तीन दिन पहले गर्भवती मंगेतर की हत्या, होने वाला पति गिरफ्तार

किशनगंज: बिहार के किशनगंज में शादी से ठीक तीन दिन पहले एक गर्भवती युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि युवती के होने वाले पति पर लगा है। पुलिस के मुताबिक, मंगेतर ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। युवती छह महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के काला सिंधिया गांव का है।

दरअसल, 23 वर्षीय युवती 14 नवंबर की सुबह अचानक घर से लापता हो गई थी। उसके पिता जितालु ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब चार बजे वह बेटी को नमाज पढ़ने के लिए जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर मौजूद नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पहाड़कट्टा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Sponsored Advertisement

पुलिस ने कांड संख्या 297/26 दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसी दौरान 15 नवंबर को गांव के ही एक खेत में गड्ढे से युवती का शव बरामद हुआ। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि युवती का पिछले एक साल से बासिद आलम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की शादी 16 नवंबर को तय हुई थी, लेकिन आरोपी और उसका परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। पुलिस के अनुसार, शादी से बचने के लिए हत्या की साजिश रची गई।

आरोप है कि 13 नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे बासिद ने युवती को मिलने के बहाने आंगनबाड़ी केंद्र के पास बुलाया। वहां उसकी हत्या कर शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी बासिद आलम को 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल सीमा के पास रतनपुर गांव से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घर के पीछे बांस बिट्टा से वारदात में इस्तेमाल कुदाल भी बरामद की गई है। पुलिस अब आरोपी के पिता सलीमुद्दीन और भाई समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Posts

पांच साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कोर्ट में पेशी, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हुई थी गोलीबारी

पांच साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कोर्ट में पेशी, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हुई थी गोलीबारी

पीएम मोदी के वैशाली दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 20 लाख वर्गफीट में बना भव्य सभा स्थल, 14 पार्किंग जोन और 25 एंबुलेंस तैनात

पीएम मोदी के वैशाली दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 20 लाख वर्गफीट में बना भव्य सभा स्थल, 14 पार्किंग जोन और 25 एंबुलेंस तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *