समस्तीपुर में ग्वालियर-बरौनी मेल पर पथराव, इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल

बिहार के समस्तीपुर में ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को ग्वालियर से बरौनी जा रही ग्वालियर-बरौनी मेल पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में ट्रेन के इंजन का अगला शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पत्थर लगने से सहायक लोको पायलट घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेन को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा, जहां घायल रेलकर्मी के उपचार की व्यवस्था की गई।

वीओ: दरअसल, गुरुवार को ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल समस्तीपुर स्टेशन से बरौनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब ट्रेन नजीरगंज के गुमटी संख्या 38 और 39 के बीच पहुंची, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन के इंजन को निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया।

Sponsored Advertisement

अचानक हुए पथराव से इंजन का शीशा बुरी तरह टूट गया। वहीं, पत्थर लगने से सहायक लोको पायलट भी चोटिल हो गए। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने घायल रेलकर्मी के उपचार की व्यवस्था के लिए ट्रेन को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर रुकवाया। इस दौरान ट्रेन करीब दस मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।

उपचार की व्यवस्था होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं, घटना को गंभीरता से लेते हुए दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मो. सिकंदर ने आरपीएफ और जीआरपी को मेमो सौंपकर पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया।

रेल थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी समस्तीपुर स्टेशन के आसपास इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

फिलहाल, ग्वालियर-बरौनी मेल पर हुए इस पथराव ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि रेल पुलिस जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर क्या कार्रवाई करती है।

Related Posts

शादी से तीन दिन पहले गर्भवती मंगेतर की हत्या, होने वाला पति गिरफ्तार

शादी से तीन दिन पहले गर्भवती मंगेतर की हत्या, होने वाला पति गिरफ्तार

पांच साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कोर्ट में पेशी, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हुई थी गोलीबारी

पांच साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कोर्ट में पेशी, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हुई थी गोलीबारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *