पाण्डु बाजार में चोरों का आतंक! तीसरी बार ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी, लाखों के आभूषण लेकर फरार हुए चोर; आक्रोशित व्यापारियों ने किया सड़क जाम

पलामू जिले के पाण्डु बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ चोरों ने एक बार फिर ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने माँ भगवती ज्वेलर्स की पिछली दीवार तोड़कर दुकान में सेंधमारी की और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह चोरी की घटना सामने आने के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पाण्डु बाजार में ज्वेलर्स दुकानों में चोरी की यह लगातार तीसरी घटना है। बार-बार एक ही बाजार में आभूषण दुकानों को निशाना बनाए जाने से व्यवसायियों में दहशत और नाराजगी है। व्यापारियों का सवाल है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं और पुलिस प्रशासन लगातार हो रही वारदातों पर लगाम क्यों नहीं लगा पा रहा है?

 

चोरी की घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत कर अपना कारोबार चलाते हैं, लेकिन सुरक्षा के अभाव में उनकी मेहनत की कमाई पर चोर हाथ साफ कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से बाजार के दुकानदारों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

 

व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी में शामिल अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने, चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और बाजार में नियमित रात्रि गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पाण्डु बाजार में ज्वेलर्स दुकान में तीसरी बार सेंधमारी हो चुकी है, तो पुलिस की निगरानी और गश्ती व्यवस्था आखिर कहां है? क्या पुलिस प्रशासन किसी बड़ी वारदात का इंतजार कर रहा है? व्यापारियों को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि सुरक्षा और ठोस कार्रवाई चाहिए।

 

फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर पाण्डु बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों को गिरफ्तार कर व्यापारियों का भरोसा बहाल कर पाती है।

**लोकेशन: पलामू, झारखंड | संवाददाता: सत्यम शुक्ला**

Related Posts

जामताड़ा में तंबाकू के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 60 दिनों तक चलेगी मुहिम; युवाओं को नशे से बचाने की पहल

जामताड़ा जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान…

घर के बाहर खड़ी ग्लैमर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, चंद मिनटों में गायब हुई मोटरसाइकिल; इलाके में बढ़ी चिंता

जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए चोरी कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *