जामताड़ा में तंबाकू के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 60 दिनों तक चलेगी मुहिम; युवाओं को नशे से बचाने की पहल

जामताड़ा जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह और वन प्रमंडल पदाधिकारी मोहित कुमार बंसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यह अभियान आगामी 60 दिनों तक जिले में चलाया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं और आम लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

Sponsored Advertisement

इसके बाद समाहरणालय परिसर से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करेगा।

**स्कूल और गांवों को बनाया जाएगा तंबाकू मुक्त**

उपायुक्त आलोक कुमार ने जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति को जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। इसके तहत स्कूलों और गांवों को चिह्नित कर तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने की पहल की जाएगी। स्कूल और कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

**नशामुक्त समाज बनाना सामूहिक जिम्मेदारी**

उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान का यह चौथा चरण है, जिसे नई रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना और आने वाली पीढ़ियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाना है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि जामताड़ा को पूर्ण रूप से तंबाकू मुक्त जिला बनाने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा समेत जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के प्रखंड, थाना और पंचायत स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Posts

घर के बाहर खड़ी ग्लैमर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, चंद मिनटों में गायब हुई मोटरसाइकिल; इलाके में बढ़ी चिंता

जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए चोरी कर…

बिजली के तार के संपर्क में आते ही पुआल लदे पिकअप में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जामताड़ा नाला प्रखंड क्षेत्र के टेसजुरिया गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुआल से लदे एक पिकअप वैन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *