भागलपुर में घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, चार गंभीर

भागलपुर: जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर बायपास मोड़ पर घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Sponsored Advertisement

मृतकों की पहचान बनारस निवासी वंदना राय और ननकू राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी छह लोग छठ पूजा मनाने के लिए बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र स्थित आसमानीचक गांव आए थे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी लोग कार से वापस बनारस लौट रहे थे। इसी दौरान भागलपुर के मनोहरपुर बायपास मोड़ के पास घने कुहासे के बीच उनकी कार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और 102 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस की ओर से इस देरी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

इधर, मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। छठ पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं।

Related Posts

बिजली के तार के संपर्क में आते ही पुआल लदे पिकअप में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जामताड़ा नाला प्रखंड क्षेत्र के टेसजुरिया गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुआल से लदे एक पिकअप वैन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि…

भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा कमरे में लगी भीषण आग, अनाज-जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति राख

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नया टोला मिर्जापुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। घर की छत पर बने झोपड़ीनुमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *