भागलपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इनडोर सेवा शुरू, 160 बेड पर मरीजों की भर्ती और इलाज की सुविधा बहाल

भागलपुर: भागलपुर और आसपास के जिलों के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद 19 नवंबर से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) परिसर स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इनडोर सेवा यानी वार्ड संचालन शुरू हो गया है। अब मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ इलाज किया जा सकेगा। इससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

 

Sponsored Advertisement

भागलपुर विधायक रोहित पांडेय ने विधिवत रूप से इनडोर सेवा का उद्घाटन किया। इस मौके पर अस्पताल के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्साकर्मी मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही अस्पताल में मरीजों की भर्ती और इलाज की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।

 

अस्पताल के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 200 बेड की क्षमता वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार किया गया है। फिलहाल यहां 160 बेड उपलब्ध कराए गए हैं। इनडोर सेवा शुरू होने से मरीजों को अब विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने की सुविधा मिलेगी।

 

इस अस्पताल में कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरो सर्जरी, न्यूरो सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। इससे हृदय, किडनी, नसों और सर्जरी से संबंधित गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद मिलेगी। इससे पहले अस्पताल में केवल ओपीडी, एमआरआई, ईको और डायलिसिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं।

 

विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि डॉक्टरों की कमी के कारण इनडोर सेवा शुरू होने में देरी हुई थी, लेकिन अब काफी हद तक चिकित्सकों की कमी दूर कर ली गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष कमियों को भी अगले एक से दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

 

उद्घाटन के बाद विधायक ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इनडोर सेवा शुरू होने से भागलपुर के साथ-साथ बांका, मुंगेर, खगड़िया और आसपास के जिलों के मरीजों को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Related Posts

भागलपुर में घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, चार गंभीर

भागलपुर: जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर बायपास मोड़ पर घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से कार सवार दो लोगों…

भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा कमरे में लगी भीषण आग, अनाज-जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति राख

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नया टोला मिर्जापुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। घर की छत पर बने झोपड़ीनुमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *