पलामू में महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, प्रेम प्रसंग में कत्ल की आशंका; एक संदिग्ध हिरासत में

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित नावाटोली में एक महिला की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान साधना सिंह के रूप में हुई है। महिला के सिर पर चाकू से पांच से छह जगह वार किए गए हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की है, लेकिन गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के बाद मामले का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि साधना सिंह घटना के समय अपने घर में अकेली थीं। उनके पति जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी बेटी भी बाहर रहकर पढ़ाई करती है।

 

घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर में रहने वाले किराएदारों ने मोटर चालू कराने के लिए साधना सिंह को कई बार फोन किया। लगातार कॉल करने के बावजूद जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो किराएदारों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां महिला का शव पड़ा मिला।

 

सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के कारण हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

इधर, मृतका की बड़ी बहन संध्या कुमारी ने राजा अंसारी उर्फ यूनुस अंसारी नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, युवक प्लंबर का काम करता था और साधना के साथ उसका संबंध था। बहन ने आरोप लगाया कि युवक लगातार धमकी दे रहा था। अगस्त महीने में तीज के दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

 

पुलिस इन आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और आरोपी तक पहुंचने के लिए खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर में रह रहे परिजन पलामू के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

 

**संवाददाता: सत्यम शुक्ला, पलामू (झारखंड)**

Related Posts

जामताड़ा में तंबाकू के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 60 दिनों तक चलेगी मुहिम; युवाओं को नशे से बचाने की पहल

जामताड़ा जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान…

घर के बाहर खड़ी ग्लैमर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, चंद मिनटों में गायब हुई मोटरसाइकिल; इलाके में बढ़ी चिंता

जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए चोरी कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *